अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न एवं सहायता (Help & FAQ)
1. रक्तदान कौन कर सकता है?
18 से 65 वर्ष का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति, जिसका वजन कम से कम 45 किलोग्राम हो और हीमोग्लोबिन 12.5 g/dL या अधिक हो। पुरुष हर 3 माह और महिलाएँ हर 4 माह में रक्तदान कर सकती हैं।
2. क्या रक्त सेतु पर कोई शुल्क लिया जाता है?
नहीं, यह सेवा पूर्णतः निःशुल्क है। रक्त के बदले पैसे लेना या देना कानूनन अपराध है।
3. सड़क दुर्घटना के मामले में रक्त कितनी देर में मिल सकता है?
दुर्घटना क्विक मोड में अनुरोध दर्ज होते ही संबंधित रक्त समूह के पंजीकृत रक्तदाताओं को अलर्ट मिलता है और वे सीधे कॉल कर अस्पताल पहुँच सकते हैं। हमारा औसत प्रतिक्रिया समय 24 मिनट है।
4. थैलेसीमिया मरीजों के लिए क्या विशेष सुविधा है?
थैलेसीमिया मरीजों को नियमित अंतराल पर रक्त की जरूरत होती है। रक्त सेतु में उनका अनुरोध स्वतः नवीनीकृत होता है और सटीक रक्त समूह (Exact Match) वाले दाताओं को 5 दिन पहले सूचना दी जाती है।
5. रक्तवीर सम्मान सूची में मेरा नाम कब जुड़ेगा?
जब आप किसी मरीज के लिए रक्तदान कर देंगे और मरीज का परिजन या जीवधर्णी वालंटियर 'रक्तदान हुआ' बटन दबाकर पुष्टि करेगा, तब आपका नाम स्वतः सम्मान सूची में आ जाएगा।


